फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharamshala News: 10वीं पास शातिर ने यू ट्यूब से सीख ठगी में हासिल की महारत

Sat, 04 Feb 2023 01:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

मैक्लोडगंज पुलिस ने दिल्ली से आरोपी अजय को कर्नाटक निवासी साई चरण का मोबाइल, पर्स और मोबाइल से ऑनलाइन 1.80 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन अपने खाते में करने के आरोप में पकड़ा था। आरोपी अजय ने पुलिस के समक्ष कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू निवासी 24 साल के 10वीं पास शातिर ने यूट्यूब से वीडियो देखकर ठगी में महारत हासिल कर ली। पहले डोरमेट्री में रुकना और फिर वहां पर रुके अन्य लोगों से दोस्ती बढ़ाना, उसके बाद उनके कीमती सामान पर हाथ साफ करना इसका पेशा बन चुका था। शातिर नेपाल, चेन्नई, कर्नाटक, श्रीनगर और हिमाचल सहित कई अन्य राज्यों में चोरी और ठगी की 10 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चोरी के आरोप में मैक्लोडगंज पुलिस थाना की टीम की ओर से पकड़े गए अजय ने पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया है कि वह इससे पहले भी 10 से 11 ठगी के मामलों को अंजाम दे चुका है। खुद वह दसवीं पास है, लेकिन यूट्यूब देख कर वह आईटी एक्सपर्ट बन चुका है। मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य उपकरणों में किस डिवाइस को निकालने से वह उनके मालिकों की पहुंच से दूर हो सकता है, इसके बारे में सब जान चुका है।

पूछताछ में अजय ने खुलासा किया है कि उसने कई अन्य शहरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। वह जब भी किसी शहर में जाता था, वहां पर केवल डोरमेट्री में ही ठहरता था। गौरतलब है कि मैक्लोडगंज पुलिस ने दिल्ली से आरोपी अजय को कर्नाटक निवासी साई चरण का मोबाइल, पर्स और मोबाइल से ऑनलाइन 1.80 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन अपने खाते में करने के आरोप में पकड़ा था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था।
विज्ञापन


इस रिमांड के दौरान आरोपी अजय ने पुलिस के समक्ष कई खुलासे किए हैं। वहीं पुलिस थाना मैक्लोडगंज के प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान कई खुलासे किए हैं। आरोपी से पुलिस ने एक लाख रुपये रिकवर कर लिया है। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति पर इतना भरोसा न जताएं कि उसके हाथों ठगी का शिकार बनना पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें