फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: जयराम ठाकुर बोले- जुनून और निरंतर प्रयास से मिलती है सफलता

Mon, 09 Feb 2026 06:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

 केंद्रीय विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने किया। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने किया। सांसद राजीव भारद्वाज, विधायक सुधीर शर्मा, विपिन सिंह परमार, पवन काजल और भारतीय विश्वविद्यालय संघ के ऑब्जर्वर डॉ. श्याम सिंह, हरियाणा के अर्जुन अवॉर्डी और भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के कप्तान दीपक हुड्डा, बैडमिंटन खिलाड़ी ललिता शर्मा, कबड्डी टीम की पूर्व कप्तान पूजा ठाकुर, वर्ल्ड कप चैंपियन 2025 चंपा ठाकुर, भावना ठाकुर तथा ज्योति ठाकुर शामिल रहीं।

विज्ञापन
Trending Videos

जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि व्यक्ति लक्ष्य निर्धारित कर ले, तो उसे मेहनत से प्राप्त किया जा सकता है। सफलता आनंद देती है, जबकि विफलता संघर्ष का मार्ग प्रशस्त करती है। खेल में जीत-हार स्वाभाविक है, लेकिन हार के बाद रुकना नहीं चाहिए। कुलपति ने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल कबड्डी खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि महिला सशक्तीकरण का सशक्त माध्यम भी है।
 
विज्ञापन

पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा ठाकुर ने कहा कि इसी मैदान से 4-5 खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जो गर्व की बात है। ललिता शर्मा ने कहा कि उन्होंने धर्मशाला के साई ग्राउंड में एक ऐसे खेल वातावरण का सपना देखा था, जहां सभी खेलें और विशेष रूप से लड़कियों को खेलने के समान अवसर मिले। सांसद राजीव भारद्वाज ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही बेटियों की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें