फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: दिवाली से पहले हिमाचल कैबिनेट विस्तार की आस, सीएम ने दिए संकेत

Tue, 24 Oct 2023 10:47 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

हिमाचल के प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ मुख्यमंत्री सुक्खू की धर्मशाला के पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में बैठक हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी और विधायक सुधीर शर्मा भी कुछ समय के लिए मौजूद रहे।
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट(फाइल) - फोटो : जनसंपर्क विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार की दिवाली कांगड़ा के लिए सियासी मायनों में महत्वपूर्ण रह सकती है। कांगड़ा को जल्द ही मंत्री पद की सौगात मिलने के संकेत हैं। हालांकि, मंत्री पद का ताज किसके सिर सजेगा, इस सवाल का जवाब अभी तलाशा जा रहा है। इस बीच कांगड़ा के बहाने कैबिनेट का विस्तार जल्द करने का संकेत देकर सीएम ने सियासी कयासबाजी और चर्चाओं का बाजार एक बार फिर गर्मा दिया है। सूत्रों के अनुसार हिमाचल के प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ मुख्यमंत्री सुक्खू की धर्मशाला के पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में बैठक हुई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी और विधायक सुधीर शर्मा भी कुछ समय के लिए मौजूद रहे। बंद कमरे में करीब पौने घंटे तक चली बैठक में प्रदेश में आई आपदा, राहत व पुनर्वास कार्यों के अलावा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गया। प्रदेश में बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार का बिंदु भी चर्चा में शामिल रहा। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा को मंत्री पद पक्का मिलेगा। बताया जा रहा है कि धर्मशाला में राजीव शुक्ला के साथ बैठक का तानाबाना एक हफ्ता पहले ही बुन लिया गया था।

उधर, कैबिनेट विस्तार के लिए कांगड़ा के अलावा सुजानपुर से राजेंद्र राणा और बिलासपुर जिला से राजेश धर्माणी का दावा भी काफी मजबूत है। अभी तक कैबिनेट में सात मंत्री हैं। इनमें शिमला जिला से 3, किन्नौर से एक, सोलन से एक, सिरमौर से एक मंत्री है। कांगड़ा से एक मंत्री पद है। इनमें सबसे ज्यादा 5 राजपूत चेहरे हैं। एक एससी और एक ओबीसी समुदाय से है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पार्टी प्रदेश प्रभारी राजवी शुक्ला के साथ हुई बैठक की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बैठक में आपदा के मुद्दे, केंद्रीय मदद, लोकसभा चुनाव के समीकरणों और संगठन स्तर पर तैयारियों पर मुख्य तौर पर मंथन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें