फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: जवाहर नवोदय विद्यालयों में छठी कक्षा में दाखिले के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ाई

Mon, 18 Aug 2025 01:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

 प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला राजेश कुमार ने कहा कि जो विद्यार्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें यह अतिरिक्त मौका दिया गया है। 
विज्ञापन
छठी कक्षा में दाखिला। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने छठी कक्षा में दाखिले के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख बढ़ाकर 27 अगस्त कर दी है। यह जानकारी देते हुए प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला राजेश कुमार ने कहा कि जो विद्यार्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें यह अतिरिक्त मौका दिया गया है। उन्होंने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 के जरिये जिला कांगड़ा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, पपरोला जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश पाने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करती है। पंजीकरण तिथि में यह विस्तार उन छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा जो वर्तमान में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा पांच में अध्ययनरत हैं व इस परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक हैं। यह विस्तार यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी पात्र विद्यार्थी किसी भी कारणवश इस अवसर से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेएनवी में 11वीं में दाखिले के लिए आवेदन 20 तक
 जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 11 वीं कक्षा के कला संकाय में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक विद्यार्थी 20 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विद्यालय प्रशासन ने यह कदम उन अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उठाया है, जो निर्धारित समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। पहले दाखिले के लिए आवेदन करने की तिथि 10 अगस्त तक निर्धारित की गई थी। बहुत से अभ्यर्थी किन्हीं कारणों से आवेदन नहीं कर पाए। इसलिए दाखिले की तिथि बढ़ा दी गई है। यह आवेदन जेएनवी में कला संकाय की खाली नौ सीटों के लिए आमंत्रित किए जा रहे हैं। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। दाखिला मेरिट आधार पर दिया जाएगा। इसके लिए वे सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जो वर्तमान समय में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में 11वीं कक्षा के कला संकाय में पढ़ रहे हों। अभ्यर्थी ने दसवीं कक्षा 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की होनी चाहिए। अभ्यर्थी बिलासपुर का स्थायी निवासी होना चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 1 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के बीच होनी चाहिए। दाखिले के फार्म के लिए अभ्यर्थी स्कूल के ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं। फार्म भरने के बाद अभ्यर्थी उसे स्कूल की ईमेल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें। दाखिले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी स्कूल के हेल्प डेस्क नंबर 94181-14501 पर किसी भी कार्य दिवस में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें