स्मार्ट सिटी धर्मशाला की वादियों का वीडियो यू ट्यूब पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यह वीडियो दुनिया की प्रख्यात कंपनी गूगल ने शूट कर डाला है। गूगल ने धर्मशाला स्टेडियम सहित मैकलोडगंज और नड्डी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और उनकी क्रिकेट टीम का धर्मशाला के एक दिन के दौरे का बनाया है।
यहां देखिए पूरा वीडियोःhttps://goo.gl/FSev5n
इसमें राहुल द्रविड़ और उनकी टीम गूगल के लिए विज्ञापन करती दिखाई गई है। गूगल की ओर से विज्ञापन के लिए धर्मशाला को शूटिंग स्थल चुनने के बाद पर्यटन नगरी दुनिया भर में खूब सुर्खियां बटोर रही है।