धर्मशाला उपचुनाव में प्रो. प्रेम कुमार धूमल को भाजपा प्रत्याशी बनाने की मांग उठ रही है। ज्वालामुखी भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्योति शंकर शर्मा बब्बू, पार्षद मनीषा शर्मा, ट्रस्ट सदस्य मधुसूदन शर्मा, प्रशांत शर्मा, सुमेश चौधरी आदि ने संयुक्त बयान में यह मांग की है। इन पदाधिकारियों ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में धूमल को उतारने की मांग सभी कार्यकर्ता कर रहे हैं। धूमल ने पार्टी हाईकमान का आदेश मानते हुए अपना क्षेत्र छोड़ सुजानपुर से चुनाव लड़ा था।