फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला उपचुनाव में धूमल को प्रत्याशी बनाने की मांग

Tue, 13 Aug 2019 07:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

धर्मशाला उपचुनाव में प्रो. प्रेम कुमार धूमल को भाजपा प्रत्याशी बनाने की मांग उठ रही है। ज्वालामुखी भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्योति शंकर शर्मा बब्बू, पार्षद मनीषा शर्मा, ट्रस्ट सदस्य मधुसूदन शर्मा, प्रशांत शर्मा, सुमेश चौधरी आदि ने संयुक्त बयान में यह मांग की है। इन पदाधिकारियों ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में धूमल को उतारने की मांग सभी कार्यकर्ता कर रहे हैं। धूमल ने पार्टी हाईकमान का आदेश मानते हुए अपना क्षेत्र छोड़ सुजानपुर से चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन


उन्हें इस बार एक मौका दिया जाना चाहिए। अगर पार्टी उन्हें प्रत्याशी के रूप में उतारती है तो वह बहुत बड़ी जीत हासिल करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के सक्रिय राजनीति से बाहर होने और प्रदेश के सबसे बड़े जिला में नेताओं व कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में पिरोने के लिए धूमल का उपचुनाव में प्रत्याशी के रूप में उतरना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें