फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: जोरावर मैदान में भाजपा की जनआक्रोश रैली, कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की

Wed, 18 Dec 2024 09:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला (तपोवन)

सार

विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही जोरावर मैदान में दोपहर को आयोजित जन आक्रोश रैली के दौरान भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की से माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
धर्मशाला में भाजपा का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही जोरावर मैदान में दोपहर को आयोजित जन आक्रोश रैली के दौरान भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की से माहौल तनावपूर्ण हो गया। रैली के बाद भाजपा नेताओं के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के घेराव के लिए दूध और गोबर लेकर निकलने का प्रयास किया । जोरावर मैदान के साथ ही पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड्स को हटाकर जैसे ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधानसभा की ओर कूच करने का प्रयास किया तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दाैरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच खूब धक्का-मुक्की हुई। धर्मशाला से पूर्व विधायक विशाल नैहरिया सहित अन्य नेताओं के साथ पुलिस की ओर से की गई धक्का-मुक्की से तनाव और बढ़ गया।

विज्ञापन
Trending Videos

कई के मोबाइल, कई के पर्स गायब
इस पर युवा मोर्चा के करीब छह पदाधिकारियों को पुलिस ने पुलिस वाहन में बंद कर दिया। लेकिन भाजपा के बड़े नेताओं के हस्तक्षेप के चलते पुलिस ने कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया। पुलिस और भाजपा के बीच हुई धक्कामुक्की में भाजपा के एक विधायक का पर्स गुम हो गया। साथ ही कई अन्य कार्यकर्ताओं के मोबाइल भी भीड़ में गायब हो गए। इससे पहले भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में विधानसभा का घेराव करने का आह्वान किया। इस आह्वान के दौरान ही पुलिस भी अलर्ट हो गई और जोरावर मैदान के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के साथ ही सड़क को बेरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया।

साथ ही क्यूआरटी सहित अन्य पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और किसी को भी विधानसभा की ओर से जाने नहीं दिया। जैसे ही बेरिकेड्स पर भीड़ बढ़ी तो माहौल गरमा गया। स्थिति खराब होने की आशंका को देखते हुए आंसू गैस गोले दागने वाली पुलिस टीम और अग्निशमन विभाग भी अलर्ट पर रहा। कुछ देर तक तनावपूर्ण माहौल के बाद भाजपा कांगड़ा-चंबा प्रभारी विपिन सिंह परमार ने बेरिकेड्स पर चढ़कर कार्यकर्ताओं को शांत किया और शांतिपूर्ण वहां से अपने-अपने गंतव्यों की ओर जाने का आह्वान किया। इसके बाद माहौल शांत हुआ। इसके बाद कांग्रेस सरकार की गारंटियां लिखी पोशाक पहने भाजपा के विधायक विधानसभा की ओर अपने-अपने वाहनों में निकल गए।

भाजपा ने लगाए निशुल्क नल, कांग्रेस ने दिया बिल का तोहफा : जयराम
भाजपा सरकार ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों में नलों से जल पहुंचाया था। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही सीएम सुक्खू इनको गिनने निकले पड़े और सौ रुपये का बिल लगा दिया। पहली बार हो रहा है कि शीत सत्र में विधानसभा के अंदर और बाहर जोरावर मैदान में सरकार के कारनामों की चर्चा हो रही है। दो वर्ष के कारनामे सरकार ने किए और इसका दोष भाजपा पर मढ़ा जा रहा है। बुधवार को जोरावर मैदान में भाजपा की जन आक्रोश रैली में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पांच लाख को पांच वर्ष में रोजगार देने का वादा करने वाली सरकार ने 10 हजार आउटसोर्स कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने दो साल के कार्यक्रम पर 25 करोड़ खर्च कर दिए और जश्न मनाते हुए भी सरकार की ओर से भाजपा को ही कोसा गया। सरकार यह बताने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही कि दो साल में प्रदेश को क्या दिया। सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। दिल्ली में हिमाचल भवन गिरवी हो गया। कांग्रेस को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। बरसात में ब्यास नदी में आई रेत को रातों-रात गायब कर दिया गया। सरकार ने ऊपर जाने का सफर बहुत तय कर लिया, अब सरकार को नीचे ले जाने का सफर जनता तय करवाएगी। उतराई पर ब्रेक नहीं लगती है और इस उतराई में कांग्रेस सरकार संतुलन खोकर सत्ता से बाहर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें