केसौस को वर्ष 2012 में यूनेस्को की ओर से शांति के लिए यूनेस्को कलाकार के रूप में नामित किया गया था। वर्ष 2012 से गुईला दुनिया भर में मानवाधिकार हनन को लेकर कला के माध्यम से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रही हैं।
यूनेस्को की ओर से नामित शांति के लिए यूनेस्को कलाकार गुईला कलारा केसौस ने तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से मैकलोडगंज में मुलाकात की। गुईला कलारा ने दलाईलामा को एक पुस्तक भी भेंट की। गुईला कलारा केसौस ने तिब्बत में तिब्बतियों के मानव अधिकारों को लेकर दलाईलामा से चर्चा की। केसौस को वर्ष 2012 में यूनेस्को की ओर से शांति के लिए यूनेस्को कलाकार के रूप में नामित किया गया था। वर्ष 2012 से गुईला दुनिया भर में मानवाधिकार हनन को लेकर कला के माध्यम से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रही हैं।
विज्ञापन
दुनिया भर में जाकर मानवाधिकार हनन को लेकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। तिब्बत मसले पर भी वह कला के माध्यम से जागरूकता फैलाने का काम कर रही हैं। दलाईलामा ने मुलाकात के दौरान गुईला कलारा के उनके कार्य के लिए साधुवाद दिया। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है। इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है।