फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: पेंपा छेरिंग बोले- चीन को दलाई लामा के पुनर्जन्म को मान्यता का अधिकार नहीं

Thu, 26 Nov 2026 07:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

सिक्योंग पेंपा छेरिंग ने आरोप लगाया कि चीन सरकार तिब्बत और तिब्बती समुदाय पर अपना नियंत्रण मजबूत करने के उद्देश्य से दलाई लामा की पुनर्जन्म प्रक्रिया में हस्तक्षेप करना चाहती है।
विज्ञापन
केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के सिक्योंग पेंपा छेरिंग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के सिक्योंग पेंपा छेरिंग ने कहा कि तिब्बत के 14वें दलाई लामा के भावी पुनर्जन्म को मान्यता देने का अधिकार चीन सरकार के पास नहीं है। यह अधिकार केवल गदेन फोडरंग ट्रस्ट के अधिकृत अधिकारियों को है। उन्होंने आरोप लगाया कि चीन सरकार तिब्बत और तिब्बती समुदाय पर अपना नियंत्रण मजबूत करने के उद्देश्य से दलाई लामा की पुनर्जन्म प्रक्रिया में हस्तक्षेप करना चाहती है। कनाडा में दोबारा निर्वाचित होने के बाद अपनी पहली यात्रा के दौरान पेंपा छेरिंग ने संसद स्थित पार्लियामेंट्री प्रेस गैलरी में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि पश्चिमी देशों को चीन की रणनीतिक महत्वाकांक्षाओं को गंभीरता से समझने की जरूरत है।

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने कहा कि बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के अलावा चीन की वैश्विक विकास, सुरक्षा, सभ्यता और शासन संबंधी पहलों के पीछे उसकी व्यापक रणनीति काम कर रही है। पश्चिमी देशों ने चीन को वैश्विक शक्ति बनाने में योगदान दिया है, लेकिन अब उन्हें इसके दूरगामी परिणामों पर विचार करना चाहिए। चीन पर तिब्बतियों के दमन का आरोप लगाते हुए छेरिंग ने तिब्बत, मंगोलिया और ईस्ट तुर्किस्तान में चीन की नीतियों का उल्लेख कर आरोप लगाया कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के शासन में तिब्बतियों को लगातार दमन का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने फ्रीडम हाउस की रिपोर्टों का हवाला देते हुए तिब्बत को दुनिया के सबसे कम स्वतंत्रता वाले क्षेत्रों में शामिल बताया।

900 साल पुरानी है पुनर्जन्म की परंपरा
सिक्योंग ने कहा कि तिब्बती बौद्ध धर्म में पुनर्जन्म की परंपरा करीब 900 वर्षों से चली आ रही है। यह धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं पर आधारित प्रक्रिया है। ऐसे में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी, जो इन धार्मिक मान्यताओं को स्वीकार नहीं करती, उसे दलाई लामा के पुनर्जन्म की पहचान करने का कोई धार्मिक अधिकार नहीं है। उन्होंने चीन सरकार की ओर से वर्ष 2007 में बनाए गए उन नियमों का भी उल्लेख किया, जिनमें तिब्बती बौद्ध लामाओं के पुनर्जन्म को लेकर तीन शर्तें रखी गई हैं। इनमें पुनर्जन्म का चीन की सीमा में होना, गोल्डन अर्न प्रक्रिया के माध्यम से चयन और सरकार से अंतिम मंजूरी लेना शामिल है।
विज्ञापन

स्वतंत्र देश में होगा पुनर्जन्म
उन्होंने कहा कि 14वें दलाई लामा पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उनका पुनर्जन्म किसी स्वतंत्र देश में होगा। प्रो. ऑन-शियांग लाउ की पुस्तक का हवाला देते हुए उन्होंने गोल्डन अर्न प्रक्रिया के ऐतिहासिक आधार पर भी सवाल उठाए। उनके अनुसार तिब्बती और चीनी ऐतिहासिक दस्तावेजों में ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिलता, जिससे यह साबित हो कि दलाई लामा के पुनर्जन्म की पहचान के लिए इस प्रक्रिया को अनिवार्य माना गया हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें