फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला नगर निगम: इन्हें मिली मेयर और डिप्टी मेयर की कमान

Sat, 09 Apr 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
धर्मशाला नगर निगम की पहली मेयर रजनी और डिप्टी मेयर देवेंद्र जग्गी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूबे के दूसरे नगर निगम धर्मशाला को शनिवार को पहला मेयर और डिप्टी मेयर मिल गया। दोनों पदों पर कांग्रेस समर्थित पार्षदों की ताजपोशी हुई। पहली मेयर के रूप में खनियारा से रजनी देवी और डिप्टी मेयर के रूप में श्यामनगर से देवेंद्र जग्गी ने कार्यभार संभाला।
विज्ञापन


तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में हुए समारोह में शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में शहरी विकास विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया ने नवनिर्वाचित 17 पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव हुआ। वार्ड नंबर 15 खनियारा की रजनी देवी को सर्वसम्मति से मेयर चुना गया।

डिप्टी मेयर के लिए वार्ड 10 के देवेंद्र जग्गी और वार्ड 2 भागसूनाग के आेंकार नैहरिया के बीच मतदान हुआ। जग्गी को 14, ओंकार को दो मत मिले। एक वोट अवैध करार दिया गया। शहरी विकास विभाग के निदेशक ने मेयर और डिप्टी मेयर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


रजनी देवी खनियारा की पंचायत प्रधान रह चुकी हैं। वह कांग्रेस की पदाधिकारी भी रह चुकी हैं। डिप्टी मेयर देवेंद्र जग्गी पहले उपप्रधान, जिप सदस्य और कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

इस दौरान वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, उपायुक्त रितेश चौहान, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, एडीएम बलवीर ठाकुर, नगर निगम आयुक्त राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें