फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharamsala IPL Match: धर्मशाला में आरसीबी ने ही दिया है सबसे बड़ा टारगेट, पंजाब के लिए करो या मरो वाला मैच

Sun, 17 May 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, धर्मशाला।

सार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के नाम धर्मशाला में पंजाब किंग्स को सबसे बड़ा लक्ष्य देने का रिकॉर्ड है।
आईपीएल के 2023 में खेले मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 241 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
धर्मशाला में आरसीबी और पंजाब किंग्स ने किया अभ्यास। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के कई यादगार मुकाबलों का धर्मशाला स्टेडियम गवाह रहा है। यहां कभी बड़े स्कोर बने तो कभी टीमों ने रिकॉर्ड जीत दर्ज कर इतिहास रचा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के नाम धर्मशाला में पंजाब किंग्स को सबसे बड़ा लक्ष्य देने का रिकॉर्ड है। आईपीएल के 2023 में खेले मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 241 रन बनाए थे। टीम की ओर से विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने शानदार बल्लेबाजी की थी। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव में नजर आई और मैच अपने नाम नहीं कर सकी। यह धर्मशाला में आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट है। हालांकि धर्मशाला में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड अब भी पंजाब किंग्स (तत्कालीन किंग्स इलेवन पंजाब) के नाम है। वर्ष 2011 में खेले मुकाबले में पंजाब ने आरसीबी को 111 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी। उस मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 232 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी की पूरी टीम 121 रन पर सिमट गई थी। पंजाब की आक्रामक बल्लेबाजी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने उस मुकाबले को एकतरफा बना दिया था। धर्मशाला का मैदान लंबे समय से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

पंजाब किंग्स के लिए करो या मरो वाला मैच

आईपीएल में प्लेऑफ की जंग अब और रोमांचक होती जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच धर्मशाला में अहम मुकाबला हो। मैच रविवार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि तीन बजे टॉस कराया जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला किसी कड़ी जंग से कम नहीं है। पंजाब किंग्स के सामने जहां अंक तालिका में एक कदम ऊपर आने का मौका होगा, वहीं आरसीबी टॉप पोजीशन बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। अगर पंजाब किंग्स यह मुकाबला जीतने में सफल रहती है, तो टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। दूसरी ओर आरसीबी शीर्ष में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी।

दर्शक दोपहर 12:30 बजे से प्रवेश कर सकेंगे

22 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में दर्शक दोपहर 12:30 बजे से प्रवेश कर सकेंगे। दर्शकों को खाने-पीने की चीजों के अलावा दूर तक फेंकी जा सकने वाली वस्तुएं ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। मैच से पहले ही इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए अधिकांश स्टैंडों की टिकट बिक चुकी हैं। कुछ महंगे स्टैंडों के टिकट अभी ऑनलाइन उपलब्ध बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार धर्मशाला में रविवार को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए 22 हजार दर्शकों की मौजूदगी में पंजाब किंग्स की भिड़ंत आरसीबी से होगी। यह आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला और धर्मशाला स्टेडियम में अब तक का 17वां आईपीएल मैच है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स मैदान में उतरेगी

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स मैदान में उतरेगी, जबकि आरसीबी की टीम रजत पाटीदार की अगुवाई में खेलेगी। पंजाब किंग्स इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचना चाहेगी, जबकि आरसीबी शीर्ष स्थान बरकरार रखने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए करीब 700 पुलिस और होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे। स्टेडियम के बाहर और भीतर भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल भी किया जाएगा।
विज्ञापन

हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स और आरसीबी ने बहाया पसीना

 मैच से एक दिन पहले पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमों ने जमकर अभ्यास किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने नेट्स में पसीना बहाते हुए मैच की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। शनिवार दोपहर बाद तीन बजे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम स्टेडियम पहुंची। खिलाड़ियों ने वार्मअप के बाद नेट्स में बल्लेबाजी और गेंदबाजी की। इस दौरान स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने मैदान का चक्कर लगाया। वे नेट्स में लंबे-लंबे शॉट लगाते नजर आए। उनके साथ बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल ने बल्लेबाजी पर फोकस किया। दूसरी ओर साढ़े तीन बजे पंजाब किंग्स की टीम मैदान में पहुंची। कप्तान श्रेयस अय्यर ने हल्का वार्मअप करने के बाद बल्लेबाजी का अभ्यास किया। पंजाब के खिलाड़ियों ने भी नेट्स में जमकर मेहनत की।अभ्यास सत्र के दौरान मौसम ने भी करवट बदली और आसमान में बादल छा गए। इस बीच खिलाड़ियों ने अभ्यास जारी रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें