फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: दलाई लामा बोले- करुणा, प्रेम और मानवीय मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं Dharamsala: Dalai Lama Says

Fri, 03 Apr 2026 09:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

दलाई लामा के दर्शनों के लिए पहुंचे लोगों में सबसे अधिक संख्या मंगोलियाई श्रद्धालुओं की थी, जिनकी अटूट श्रद्धा और उत्साह देखते ही बनता था। 
विज्ञापन
तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने शुक्रवार को अपने निवास स्थान पर विभिन्न देशों से आए लगभग 400 श्रद्धालुओं को दर्शन और आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने मानवता को करुणा, प्रेम और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया। धौलाधार की शांत वादियों में स्थित धर्मशाला एक बार फिर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। दलाई लामा के दर्शनों के लिए पहुंचे लोगों में सबसे अधिक संख्या मंगोलियाई श्रद्धालुओं की थी, जिनकी अटूट श्रद्धा और उत्साह देखते ही बनता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने न केवल धर्मगुरु का आशीर्वाद लिया, बल्कि उनके शांतिपूर्ण विचारों को भी आत्मसात किया। दलाई लामा ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया में सच्ची खुशी केवल भीतर की शांति और मानसिक संतुलन से ही प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान वातावरण पूरी तरह शांत और अनुशासित बना रहा। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं के लिए यह पल किसी सपने के सच होने जैसा था। कई लोगों ने इसे अपने जीवन का सबसे यादगार अनुभव बताया। धर्मशाला में आयोजित यह मिलन न केवल व्यक्तिगत भक्ति का प्रतीक बना, बल्कि यहाँ से समूचे विश्व को आपसी सौहार्द और शांति का कड़ा संदेश भी दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें