फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: धनीराम शांडिल बोले- हिमाचल में नर्सिंग ऑफिसर के 700 पद भरे जाएंगे

Mon, 28 Aug 2023 07:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही 700 नर्सिंग ऑफिसर के पद भरने जा रही है। दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला का सबसे पुराना अस्पताल है और इसके पुराने भवन के जीर्णोद्धार के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। 
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने सोमवार को आईजीएमसी और डीडीयू अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया। स्वास्थ्य मंत्री को दोनों अस्पतालों में कर्मचारियों की कमी के बारे में मामले अवगत करवाया गया। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही 700 नर्सिंग ऑफिसर के पद भरने जा रही है।

विज्ञापन


दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला का सबसे पुराना अस्पताल है और इसके पुराने भवन के जीर्णोद्धार के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने इस दौरान दोनों अस्पताल प्रशासन को सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीडीयू अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

हिमाचल के स्कूलों की समय सारणी बदलने की तैयारी
शिमला। प्रदेश के स्कूलों में समय सारणी बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर अपने-अपने जिलों में स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय बताने को कहा गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सभी स्कूलों में सुबह नौ बजे स्कूल खोलने और शाम चार बजे स्कूल बंद करने की तैयारी है। स्कूलों की समय सारणी में एकरुपता लाने के लिए यह कवायद शुरू की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें