फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: धामी कॉलेज के समारोह मेधावी किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज में प्राचार्य जनेश कपूर ने नवाजे होनहार, विदाई समारोह में मनीष मिस्टर और अस्मिता को मिस धामी का खिताब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी के शनिवार को आयोजित वार्षिक समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया गया। समारोह में यूजी अंतिम वर्ष की परीक्षा में अपीयर होने वाले विद्यार्थियों को विदाई भी दी गई। इसमें मनीष तृतीय वर्ष को मिस्टर और अस्मिता को मिस फेयरवेल धामी कॉलेज चुना गया।
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. जनेश कपूर ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति वंदना से हुआ। मंच संचालन डाॅ. दिनेश शर्मा और कविता कुमरा ने किया। छात्रा याचना और ममता कौल ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। डाॅ. नमिता सी खागटा ने कॉलेज की गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़ी। संगीत विभाग के शिक्षक डॉ. ज्ञान ने इस समारोह में सितार वादन की प्रस्तुति दी। कॉलेज की संगीत विभाग की छात्राओं ने शिक्षक डाॅ. प्रवीण जरेट के मार्गदर्शन में तैयार की गिद्दा की प्रस्तुति दी। वार्षिक समारोह के बाद हुए विदाई समारोह में यूजी प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं के लिए मॉडलिंग की स्पर्धा भी हुई। निर्णायक मंडल में डाॅ. नमिता, डाॅ. कविता और डाॅ. नवीन ठाकुर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



समारोह में यह विद्यार्थी की किए सम्मानित
कॉलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में कक्षाओं में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इसमें कला संकाय से रीता कौशल, गुजन, मीनाक्षी, विशाखा शर्मा, रवीना, प्रतिभा, अंकिता, अस्मिता, खुश्बू, रीना देवी, समीर कामर्स में निशांत वर्मा, नेहा शर्मा, शगुन जोशी, नमृता, शालिनी, डिंपल शर्मा, दीक्षता, राहुल कश्यप विज्ञान संकाय में अपराजिता, कुनाल बंसल, ओम शर्मा को सम्मानित किया गया। खेलों में अव्वल रहने पर अंकिता बिष्ट, रीया चौहान, कार्तिकेय, आदित्य सेन, कुलवंत ठाकुर, सांस्कृतिक गतिविधियों में कपिल कपूर, अनुष्का शर्मा, एनएसएस में अश्मिता पाल, अनुराधा, कर्ण सहगल, दिव्य अरुण, मनीष कुमार, रोवर रेंजर में ऋतिक चौहान, पूजा देवी, वर्षा नेहा, स्वाति, भारती, दीपिका, हीना, कृति, पूजा, नेहा, भारती शर्मा, सपना को पुरस्कृत किया। कॉलेज एससीए पदाधिकारी और सदस्य रविना, नमृता, अंकिता, अपराजिता, प्रतिभा, राहुल कश्यप, कुनाल बंसल, ऋतिक चौहान पूजा देवी, पल्लवी वर्मा, भारत, कपिल कपूर, अंजली, दिव्या अरुण, राहुल ठाकुर, अनुष्का शर्मा, समीर कश्यप सहित कॉलेज में हुई इंटर हाउस खेलकूद तथा अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें