फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी संजय कुमार अब दिल्ली में देंगे सेवाएं

Wed, 27 Jan 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
1985 बैच के हिमाचल के डीजीपी आईपीएस संजय कुमार अब केंद्र में बतौर एडीजी सेवाएं देंगे। सोमवार को कैबिनेट की नियुक्ति कमेटी ने उनके नाम को मंजूरी दे दी है। संजय के साथ ही 28 अन्य आईपीएस अधिकारियों के नाम पर भी कमेटी ने अपनी मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


ये सभी अधिकारी केंद्र में एडिशनल डायरेक्टर जनरल के समकक्ष पदों पर अपनी सेवाएं देंगे। संजय के दिल्ली जाने पर मुहर लगने के साथ ही हिमाचल में डीजीपी की दौड़ शुरू हो गई है। मूल रूप से बिहार के संजय कुमार वीरभद्र सरकार आने के बाद तत्कालीन डीजीपी आईडी भंडारी को हटाकर प्रदेश के नए डीजीपी बनाए गए थे।

तीन साल के कार्यकाल के दौरान संजय कुमार ने प्रदेश भर के पुलिस थानों को ऑनलाइन करना हो या फिर सीसीटीएनएस और पासपोर्ट रिपोर्ट ऑनलाइन भेजने की व्यवस्था कर उन्होंने पुलिस और पब्लिक के बीच संवाद के कई रास्ते खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डीजीपी संजय कुमार के प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद नए डीजीपी को लेकर दौड़ शुरू हो गई है।
विज्ञापन


1984 बैच के आईपीएस सुमेश गोयल उनसे सीनियर हैं। इसके अलावा सीताराम मरडी भी डीजी पद पर है लेकिन दोनों ही अधिकारी सरकार की नजर में उतने निपुण नहीं रहे हैं। वहीं, कुछ समय पहले तक सीएम वीरभद्र सिंह के विश्वासपात्रों में से एक रहे पृथ्वीराज को विजिलेंस से महत्वहीन समझे जाने वाले टीटीआर में भेजने को सीएम की नाराजगी के खामियाजे के तौर पर देखा जा रहा था।

इस सब के बीच केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर एसजेवीएनएल शिमला में अपना कार्यकाल पूरा कर चुके बीएनएस नेगी इसी महीने लौट रहे हैं। ऐसे में उनके प्रमोशन और डीजी बनने तक अस्थायी तौर पर डीजीपी का चार्ज दिए जाने को लेकर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें