फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह उद्घोषित अपराधी पकड़ने पर तीन पुलिस कर्मियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड

Tue, 24 Apr 2018 08:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

छह उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस विभाग ने तीन पुलिस कर्मियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया है। पुलिस अधीक्षक कानून एवं व्यवस्था खुशहाल शर्मा ने बताया कि देवराज प्रभारी पीओ सेल चंबा ने मार्च 2018 में विभिन्न मामलों में संलिप्त सात उद्घोषित अपराधियों को पकड़ा है।

विज्ञापन


जिला बिलासपुर में तैनात दौलत राम ने फरवरी 2018 में छह उद्घोषित अपराधियों और जिला सोलन में तैनात आरक्षी अली मोहम्मद ने मार्च 2018 में छह उद्घोषित अपराधियों को पकड़ा है। इन तीनाें पुलिस कर्मियों को पुलिस महानिदेशक ने डीजीपी डिस्क अवार्ड प्रदान किया है।

इसके अलावा लिंग चयन प्रतिशोध अधिनियम 1994 के तहत जिला हमीरपुर के पुलिस थाना सदर में दर्ज मामले में स्टिंग ऑपरेशन के दौरान सराहनीय कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक ने उप पुलिस अधीक्षक रेनू कुमारी जिला हमीरपुर को प्रशंसनीय पत्र तथा परीवीक्षाधीन उप निरीक्षक पुलिस पूजा को प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र प्रदान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मनोबल बढ़ाने के लिए विशेष पुरस्कार योजना

उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग प्रदेश में घटित अपराधों में संलिप्त उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने के प्रति गंभीर हैं। उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने की दिशा में विशेष अभियान चलाया गया है।

इसमें सराहनीय कार्य करने वाले कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए विशेष पुरस्कार योजना चलाई गई है। इस योजना के तहत यदि कोई पुलिस कर्मचारी एक माह के भीतर तीन उद्घोषित अपराधियों को पकड़ता या गिरफ्तार करता है तो उसे प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र के साथ 500 रुपये की धनराशि और छह उद्घोषित

अपराधियों को पकड़ने अथवा गिरफ्तार  करने पर डीजीपी डिस्क के साथ पुरस्कृत करने का प्रावधान किया गया है। प्रदेश पुलिस द्वारा इस वर्ष अब तक कुल 84 उद्घोषित अपराधियों को पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें