फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहकते अंगारों पर नाचकर दिखाई आस्था

Sun, 24 Aug 2014 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां दहकते अंगारों पर चलकर दैवीय शक्ति का परिचय दिया जाता है। सालों से इस परंपरा को निभाया जा रहा है। पुरानी मंडी स्थित माता महाकाली मंदिर में वार्षिक जाग होम का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों लोगों ने देवी-देवताओं से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


जाग होम में मां के गुरों ने दहकते अंगारों पर नृत्य कर दैवीय शक्ति को प्रदर्शित किया। महाकाली माता मंदिर कमेटी के प्रधान रवि शर्मा ने बताया कि शनिवार को माता काली की 50वीं वार्षिक जाग का आयोजन किया गया। माता महाकाली, चतुर्भुजा, काली चामुंडा, शीतला माता सहित अन्य देवी-देवताओं ने जाग होम में शिरकत की।

मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप सुंदरनगर के कलाकार सुरेश, कर्म सिंह, रवि, बिलासपुर से सपना सहित अन्य कलाकारों ने महामाई का गुणगान किया। माहौल को भक्तिमय बना दिया और श्रद्धालु भी मां की भेंटों पर जमकर नाचे। मंडी के मशहूर झांकी आर्टिस्ट राजू शिव ओमकारा आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने भी भव्य झांकियां निकाल कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


रवि ने बताया कि शनिवार रात 12 बजे माता की जाग होम का आयोजन किया गया। इसमें देवी-देवताओं के गुरों ने दहकते हुए अंगारों पर चल कर दैवीय शक्ति का प्रदर्शन किया। दैव्य शक्ति से भविष्य में होने वाली प्राकृतिक आपदाओं एवं घोघड़ धार में चल रहे देवी-देवताओं के मध्य युद्ध का वृतांत भी सुनाया। इस अवसर पर मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें