फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाला मां के दर पर चौंकाने वाली घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
मां ज्वालाजी के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु बाबा की मां की चरणों को स्पर्श करने के बाद अचानक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ज्वालामुखी में एक श्रद्धालु ज्वाला मैया के दर्शनों को पहुंचे थे। सुबह जब उन्होंने मंदिर की सीढ़ियों पर बनी मां की चरण पादुका पर शीश नवाया तो उसी दौरान वहां पर अचानक गिर गए।
विज्ञापन


ड्यूटी पर तैनात मंदिर चौकी इंचार्ज ओंकार ने तुरंत मंदिर डिस्पेंसरी के वरिष्ठ डा. विनोद शुक्ला को श्रद्धालु बाबा की जांच करने के लिए कहा। डाक्टर ने बताया कि इनकी मौत हो चुकी है। स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सब इंस्पेक्टर अशोक शर्मा की टीम ने मंदिर परिसर के बाहर पौड़ियों से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बंदायू जिले का रहने वाला था श्रद्धालु

पुलिस को मिले आई कार्ड से बाबा की पहचान नत्थू लाल (70) पुत्र कुंभकरण निवासी गांव और डाकखाना बुठला दौलत, तहसील व जिला बंदायू (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी है।

मंदिर अधिकारी देवी राम और पुजारी महासभा एवं मंदिर ट्रस्ट प्रधान दिव्यांशु भूषण और मंदिर के समस्त पुजारी वर्ग ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। डीएसपी देहरा बीडी भाटिया ने बाबा की मौत की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें