फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में विपक्ष की आपत्ति के बावजूद 6736 करोड़ का अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित

Thu, 27 Feb 2020 06:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल सरकार का मौजूदा वित्त वर्ष का 6736.56 करोड़ का अनुपूरक बजट गुरुवार को विपक्ष की आपत्ति के बावजूद ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अनुपूरक बजट बुधवार को सदन में पेश किया था। इसमें गैर योजना मदों के लिए 3950.88 करोड़ और योजना स्कीमों के लिए 904.35 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है। वहीं, गैर योजना खर्चों में 3439 करोड़ के ऋण एवं ओवर ड्राफ्ट (वेज एंड मीन्स एडवांस) का प्रावधान सरकार ने किया है।

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री की गैर मौजूदगी में गुरुवार को जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने इस संबंध में विनियोग विधेयक पेश किया और चर्चा के बाद इसे पारित किया गया। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष मुकेश ने अनुपूरक बजट को चर्चा के लिए सदन में रखने पर कहा कि सरकार इसका आकार लगातार बढ़ा रही है। सरकार का वित्त प्रबंधन चरमरा गया है और फिजूलखर्ची बढ़ गई है।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जलशक्ति मंत्री को इसका श्रेय भी मुख्यमंत्री को देना चाहिए। अग्निहोत्री ने कहा कि अनुपूरक बजट का आकार बढ़ना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि खर्चे लगातार बढ़ रहे हैं और गैर योजना मद में ओवरड्राफ्ट का भी जिक्र है और यह स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने सरकार से कहा कि वित्त प्रबंधन को ठीक करें और राजस्व बढ़ाने पर ध्यान दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें