फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: उपायुक्त ने वृद्ध आश्रम में मनाया जन्मदिन

विज्ञापन
देवली में जन्मदिन मनाने पहुंचे उपायुक्त बिलासपुर। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
बुजुर्गों को दिवाली की दीं शुभकामनाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपायुक्त राहुल कुमार ने देवली स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ जन्मदिन मनाया और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन का यह विशेष दिन बुजुर्गों के साथ बिताना सौभाग्य की बात है। दिवाली रोशनी का पर्व है और असली रोशनी हमें तब मिलती है जब हम समाज के वरिष्ठ जनों के साथ समय बिताते हैं।
उपायुक्त ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की नींव हैं। उनका सम्मान और देखभाल हमारी जिम्मेदारी है। यह प्रयास न केवल बुजुर्गों के लिए खुशी का कारण बना, बल्कि समाज को भी प्रेरक संदेश देने का प्रयास है। इससे पहले उपायुक्त ने बच्चों के कल्याण और विकास के लिए समर्पित नया सवेरा दिव्यांग शिक्षा संस्थान, नसवाल (घुमारवीं) और आशा किरण दिव्यांग शिक्षा संस्थान, कोठी (घुमारवीं) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग बच्चों और लाभार्थियों को फल और मिठाइयां वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानव सेवा ट्रस्ट के संस्थापक और अध्यक्ष एडवोकेट प्रकाश चंद बंसल ने उपायुक्त का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम एक सराहनीय है। इस अवसर पर आशा किरण आश्रम के संस्थापक योगेंद्र मलिक, डिंपल कुमारी, सुदेश कुमारी, रिंपल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें