फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deputy CM Mukesh: राज्य में बस अड्डों को चरणबद्ध तरीके के किया जाएगा विकसित

Sun, 27 Aug 2023 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)

सार

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं को रोजगार के नजरिये से 500 परमिट जारी करने का फैसला हुआ है और ई-वाहन खरीदने वाले युवाओं को प्रदेश सरकार 4 साल तक गाड़ी हायर करने की योजना पर काम कर रही है।
 
विज्ञापन
एचआरटीसी की देहरा वर्कशाप का निरीक्षण करते उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने देहरा में एचआरटीसी कर्मशाला और हरिपुर में बस स्टैंड का निरीक्षण किया। अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य के सभी बस अड्डों को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल जा सकें। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को उचित कदम उठाने के दिशा-निर्देश दिए हैं। साथ ही एचआरटीसी की वर्कशॉप्स को अपग्रेड भी किया जाएगा।

विज्ञापन


मुकेश ने कहा कि चालकों-परिचालकों को विश्राम करने तथा ठहरने के लिए भी उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, ताकि चालक और परिचालक बेहतर तरीके से काम कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश को हरित राज्य बनाने के लिए हमारी सरकार प्रयासरत है और निजी ऑपरेटर्स की ओर से इलेक्ट्रिक बस, इलेक्ट्रिक टैक्सी और इलेक्ट्रिक ऑटो खरीद पर पचास फीसदी की दर पर 50 लाख तक अनुदान देने का फैसला लिया है और राज्य में छह इलेक्ट्रिक कोरिडोर घोषित किए हैं।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला में 15 इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गई हैं और 126 स्थानों पर 5 चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। प्रदेश के वाहनों के टैक्स जमा करवाने के लिए पैनल्टी एवं ब्याज माफ करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है। राज्य के युवाओं को रोजगार के नजरिये से 500 परमिट जारी करने का फैसला हुआ है और ई-वाहन खरीदने वाले युवाओं को प्रदेश सरकार 4 साल तक गाड़ी हायर करने की योजना पर काम कर रही है।
विज्ञापन


इस अवसर पर एचआरटीसी के कर्मचारियों ने डिप्टी सीएम को समस्याओं से भी अवगत करवाया। इस अवसर पर देहरा के विधायक होशियार सिंह, डीएसपी अनिल कुमार तथा एचआरटीसी के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें