सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने जिला कल्याण समितियों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जिला ऊना और मंत्री धनीराम शांडिल को सोलन जिला कल्याण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंत्री जगत सिंह नेगी को किन्नौर, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को जिला चंबा, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर को जिला कुल्लू की समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विधायक चंद्रशेखर को जिला मंडी, संजय रतन को कांगड़ा, विनय कुमार को सिरमौर, नंदलाल को शिमला, राजेंद्र राणा को हमीरपुर और रवि ठाकुर को जिला लाहौल-स्पीति की जिला कल्याण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति में संबंधित जिला के सांसद, विधायक और नगर पंचायत, नगर परिषद व नगर निगम के प्रधान और मेयर को बतौर गैर सरकारी सदस्य शामिल किया गया है। संबंधित जिला के उपाध्यक्ष समिति के उपाध्यक्ष होंगे।