फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: अग्निहोत्री बोले- भाजपा सरकार के कार्यकाल में पांच साल नौकरियां बिकती रहीं, करेंगे पर्दाफाश

Fri, 06 Jan 2023 07:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)

सार

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने  शीत सत्र के अंतिम दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद सदन के नेता के रूप में बोल रहे थे। सदन से विपक्ष के वाकआउट के बाद उन्होंने कहा कि अगर इनके कच्चे चिट्ठे खोलना शुरू कर देते तो यहां बैठने के काबिल न रहते, लेकिन पर सरकार ने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयराम सरकार के दौरान नौकरियों पर मची लूट का पर्दाफाश होगा। पिछली सरकार में सीएम कार्यालय से कर्मचारी आयोग में पर्चे जाते थे। भाजपाइयों को ढूंढकर नौकरियां दी गईं। जनता के दरबार में इसका पर्दाफाश होगा। मुकेश ने चेताया कि अभी तो फाइलें खुलेंगी और दस्तावेज निकलेंगे। उन्होंने कहा कि सारे मंत्री बनेंगे तो ओपीएस भी लागू होगी और महिलाओं को हर माह 1,500 रुपये भी मिलेंगे। सरकार केंद्र से अपना हक-हुकूक पूरे अधिकार से लेगी। मुकेश शीत सत्र के अंतिम दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद सदन के नेता के रूप में बोल रहे थे। सदन से विपक्ष के वाकआउट के बाद उन्होंने कहा कि अगर इनके कच्चे चिट्ठे खोलना शुरू कर देते तो यहां बैठने के काबिल न रहते, लेकिन पर सरकार ने ऐसा नहीं किया। विपक्ष के वाकआउट पर कहा कि इन्होंने सुबह ही इसका मन बना लिया था। 

विज्ञापन


कहा कि भाजपा चुनी हुई सरकार के बारे में अफवाह फैला रही है। जयराम कह रहे हैं कि सरकार नहीं चलेगी। जयराम तो क्या इस सरकार को कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता। 15 सीटों के अंतर से सरकार बनी है। विपक्ष को तो जनता नकार चुकी है। ये अपनी पार्टी की बात देखें। उन्होंने तंज कसा, कोई चुनाव से पहले रो रहा है तो कोई बाद में। जो कहते थे कि गो के रखवाले हैं, उन्होंने पांच साल कुछ नहीं किया। अब इस मुद्दे पर कांग्रेस सरकार से पूछ रहे हैं। 

रैलियों पर खर्चे सरकारी खजाने से करोड़ों, बिल अभी देने को
मुकेश ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव से पहले रैलियों पर सरकारी खजाने से करोड़ों खर्च किए। करीब 40 से 50 करोड़ एचआरटीसी का बिल बनता है। टेंट तक हिमाचल के बाहर के लोगों से लगवाए। हिमाचल में सरकारी कोष को लूटा। अभी भी बिल देने को हैं। 
विज्ञापन


जयराम को कोठी मिल चुकी, मैं पांच साल विधानसभा के फ्लैट में रहा
मुकेश ने कहा कि विपक्ष के नेता जयराम को कोठी, कार्यालय, गाड़ी, एस्कार्ट, कार मिल चुकी है। अभी मुझे कोठी नहीं मिली। इनको मान्यता मिल चुकी है। मेरे पास पांच साल कौन सी गाड़ी रही है, उसकी ये पड़ताल कर सकते हैं। पांच साल कोठी में नहीं गया। विधानसभा सचिवालय के फ्लैट में रहा। हम विपक्ष का सम्मान करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें