फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जन्मदिन पर उपमुख्यमंत्री ने किया स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, ऊना अस्तपाल में बांटा लंगर

Mon, 09 Oct 2023 05:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र से निरंतर पांचवीं बार प्रतिनिधित्व कर रहे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को अपने जन्मदिन पर  विभिन्न आयोजनों में शिरकत की। 
विज्ञापन
Deputy cm mukesh - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र से निरंतर पांचवीं बार प्रतिनिधित्व कर रहे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को अपने जन्मदिन पर  विभिन्न आयोजनों में शिरकत की। जन्मदिवस के मौके पर सर्वप्रथम उन्होंने सिविल अस्पताल हरोली में आयुष्मान भव योजना के तहत आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर सभी रोगियों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने अस्पताल परिसर में अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया व अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके तुरंत बाद उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट के सहयोग से मरीजों, तीमारदारों तथा अन्य लोगों के लिए तैयार किए गए लंगर में सेवा की। उन्होंने खुद लोगों को लंगर बांटा।दोपहर 1:00 बजे उपमुख्यमंत्री घालुवाल पहुंचे। वहां क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान जिला ऊना के विभिन्न क्षेत्रों के आए लोगों ने उपमुख्यमंत्री को जन्मदिवस की बधाई सहित स्वस्थ व खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन


विकास ने दिलाई हरोली को अलग पहचान 
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2003 से केवल 12 लोगों के सहयोग से शुरू किया एक कारवां आज हरोली क्षेत्र में हजारों लोगों के साथ आगे बढ़ रहा। इसकी बदौलत पिछले दो दशकों में इस क्षेत्र को विकास के मामले में एक विशेष पहचान मिली है। कहा कि दो दशक पूर्व हरोली के विकास के लिए मुकेश अग्निहोत्री ने जो परिकल्पना की थी उसे हरोली वासियों के सहयोग व आशीर्वाद से वे पूरा करने में सफल हुए। इस अवसर पर डॉक्टर आस्था अग्निहोत्री, कुटलैहड़ विस क्षेत्र के देवेंद्र भुट्टो, चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू, ऊना विस क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर व वीरेंद्र मनकोटिया, हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें