प्रारंभिक शिक्षा विभाग में बिना अनुमति की गई लाखों रुपये की खरीद के मामले की जांच तेज हो गई है। निदेशालय ने खरीद से संबंधित सारा रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया है। इसी कड़ी में शिमला के उपनिदेशक का तबादला निदेशालय में कर दिया है। बिलासपुर के उपनिदेशक को शिमला में लगाया गया है।
विभाग के एक उपनिदेशक पर परचेज कमेटी की अनुमति के बिना सामान खरीदने का आरोप है। मामला बीते साल का है। आरोप है कि प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने ग्रीन बोर्ड, कुर्सियों और डिजास्टर किट की खरीद की थी। संबंधित अधिकारी ने नियमों को ताक पर रखकर अपने स्तर पर ही सामान खरीद लिया। परचेज कमेटी से इस खरीद को लेकर चर्चा नहीं की गई।