फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डेंटल डॉक्टर बोले- एनपीए तो बंद किया ही, स्टाइपेंड में भी किया गया भेदभाव

Wed, 31 May 2023 12:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

दंत चिकित्सकों ने कहा कि एनपीए का बंद होना और अभी तक भी उनका स्टाइपेंड नहीं बढ़ना दोहरी मार है।  प्रदेश के सरकारी दंत महाविद्यालय के छात्र अपने स्टाइपेंड को लेकर भी चिंतित हैं।
विज्ञापन
डेंटल प्रशिक्षु डॉक्टरों ने एनपीए व स्टाइपेंड को लेकर जताया विरोध। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनपीए बंद होने पर प्रदेश भर के डॉक्टर नाराज हैं। सरकारी दंत महाविद्यालय शिमला के डॉक्टर भी इसका जम कर विरोध कर रहे हैं। हालांकि, सरकार के आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने पेन डाउन हड़ताल की अवधि आधी कर दी है। दंत चिकित्सकों ने कहा कि एनपीए का बंद होना और अभी तक भी उनका स्टाइपेंड नहीं बढ़ना दोहरी मार है।  प्रदेश के सरकारी दंत महाविद्यालय के प्रशिक्षु अपने स्टाइपेंड को लेकर भी चिंतित हैं। हर महीने सरकारी कॉलेज से एमबीबीएस व बीडीएस करने वाले प्रशिक्षुओं को सरकार की ओर से इंटर्नशिप में स्टाइपेंड दिया जाता है। आज तक एमबीबीएस और बीडीएस का स्टाइपेंड हमेशा बराबर रहा है।

विज्ञापन


कभी कोई भेदभाव नहीं किया गया। लेकिन पिछले वर्ष एक अधिसूचना जारी कर एमबीबीएस प्रशिक्षुओं के स्टाइपेंड17 हजार से बढ़ाकर 20 हजार कर दिया गया था। उस अधिसूचना में बीडीएस प्रशिक्षुओं का जिक्र ही नहीं किया गया। प्रशिक्षु डॉक्टरों ने इस बात को कई बार सरकार के सामने रखा, लेकिन उनकी सुनवाई आज तक नहीं हुई। 8 महीने पहले यह अधिसूचना जारी हुई और एमबीबीएस का बढ़ा हुआ स्टाइपेंड मिलने भी लग गया है। वहीं डेंटल के प्रशिक्षु डॉक्टरों को इस लाभ से अभी तक वंचित रखा गया है। उन्होंने स्टाइपेंड देने की मांग उठाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें