फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: केएनएच शिफ्ट करने के लिए सही नहीं डेंटल कॉलेज का भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल को शिफ्ट करने के लिए बनाई कमेटियों की रिपोर्ट में खुलासा, नवजात के लिए भी अनुकूल नहीं है वातावरण
विज्ञापन

शिफ्टिंग में आने वाली समस्याओं का किया गया है जिक्र
भविष्य में आबादी बढ़ने पर भवन का विस्तार करना कठिन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) को डेंटल कॉलेज अस्पताल भवन में शिफ्ट करने को लेकर बनाई रिपोर्ट में दो विभागों की कमेटी ने डेंटल कॉलेज के बी-ब्लॉक को छायादार एरिया बताया है। सूत्रों के अनुसार कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में डेंटल कॉलेज भवन का वातारण नवजात शिशुओं के लिए अनुकूल नहीं बताया है।
इसमें कहा है कि अगर नवजात या प्रसूता को बी-ब्लाॅक दिया जाता है तो काफी दिक्कतें आने और खतरे की संभावना है। इसके साथ भविष्य में आबादी के मुताबिक भवन का विस्तार करने में आने वाली चुनौतियों का भी जिक्र किया है। तीन दिन तक मंथन के बाद गायनी विभाग के अध्यक्ष और प्रिंसिपल डेंटल कॉलेज ने बनाई रिपोर्ट में कई समस्याओं का जिक्र किया है। हालांकि रिपोर्ट को विभागाध्यक्षों की ओर से सार्वजनिक नहीं किया है लेकिन रिपोर्ट प्रिंसिपल को मंगलवार को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल कार्यालय से रिपोर्ट सचिव और सरकार को भेज दी है। अब फिर सरकार के स्तर पर मामला पहुंच गया है। अब सरकार की ओर से ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। रिपोर्ट में डेंटल कॉलेज के भवन में पर्याप्त जगह नहीं है। इसके साथ डेंटल कॉलेज के बी ब्लॉक की बिल्डिंग में नवजात के लिए उचित वातावरण भी नहीं है। रिपोर्ट में आपातकालीन सेवाओं के दौरान आने वाली दिक्कतों का जिक्र किया है। रैंप और मरीजों को आने-जाने में होने वाली दिक्कतों को भी रिपोर्ट में लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें