फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्टाकुफर में फोरलेन के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 26 May 2014 11:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन से शिमला तक राष्ट्रीय उच्च मार्ग-22 को फोरलेन बनाए जाने से इसकी जद में आ रहे चकड़याल चैक की भूमि व भवन मालिकों ने रविवार को भट्टाकुफर सब्जी मंडी में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


चकड़याल जन कल्याण समिति के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में भूमि मालिकों ने आरोप लगाया कि फोरलेन के लिए जारी की गई अधिसूचना में एनएच-22 को चौड़ा करने और फोरलेन बनाने की बात की गई है।

वास्तव में कई जगह पर एनएच 22 का सर्वे भी बदला गया है, जिसे अधिसूचना में नहीं दर्शाया गया है। समिति के प्रधान राजीव चौहान, महासचिव संतोष सुष्टा, उप प्रधान गीता राम शर्मा, रणजीत चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चूंकि चकड़याल चैक के तहत इस फोर लेन की जद्द में आने वाले लोगों से आपत्तियां मांगी गई हैं। समिति के सभी सदस्य भवन व मकान मालिक अपनी मांग को लेकर विभाग और सरकार से भी मिलेंगे। जरूरत पड़ी तो इसे केंद्र सरकार से भी उठाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें