फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी: बैंकों से हो रही है बड़ी चूक, ये वजह आई सामने

Mon, 21 Nov 2016 07:14 PM IST
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
काले धन पर लगाम लगाने और नकली करेंसी को खत्म करने के लिए की गई नोटबंदी के बाद अभी तक एक भी नकली नोट नहीं पकड़ा गया है। इसके पीछे पैसे जमा कराने के लिए उमड़ रही भीड़ और पुरानी तकनीक को बड़ी वजह माना जा रहा है। 500-1000 के पुराने नोट बंद होने के बाद से अब तक विभिन्न बैंकों में अरबों रुपये के पुराने नोट जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन


सभी शाखाओं को एलईडी लैंप या सार्टिंग मशीन से नोटों की चेकिंग के बाद जमा करने की बात कही गई थी लेकिन नोटबंदी के 10वें दिन तक पूरे हिमाचल में एक भी नकली नोट का मामला सामने नहीं आया है। हैरानी की बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 8 नवंबर को नोटबंदी के एलान के समय खुद नकली नोट को इस फैसले का एक कारण बताया था। लेकिन अब तक नकली नोट का एक भी मामला सामने न आने से अब सवाल उठने लगे हैं कि कहीं बैंकों में बिना असली-नकली नोट की पड़ताल किए ही पुराने नोट जमा तो नहीं किए जा रहे। 

ग्राहकों को लौटाए जा रहे नकली नोट: बैंक अधिकारी
एक वरिष्ठ बैंक अधिकारी ने बताया कि नकली नोट के मामले शाखाओं में सामने तो आ रहे हैं लेकिन बैंक अधिकारी अपने स्तर पर नोट नकली होने की आशंका पर उसे ग्राहक को लौटा रहे हैं। कानूनी प्रक्रिया में फंसने से बचने के लिए ऐसा किया जा रहा है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बैंक में इस समय सिर्फ 500-1000 के ही नोट बदलने या जमा करने वाले ही आ रहे हैं। ऐसे में इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि नकली नोट करेंसी चेस्ट तक नहीं पहुंच रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हर दस लाख में ढाई सौ नोट नकली का दावा

दिल्ली के भारतीय सांख्यिकी संस्थान के एक शोध में यह बात सामने आई है कि देशभर में हर दस लाख में से ढाई सौ नोट नकली हैं। 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसी नकली नोट पर जोर देते हुए नोटबंदी को वाजिब बताया था। ऐसे में अगर इतनी संख्या में नकली नोट बाजार में हैं तो अब तक बैंकों में अरबों रुपये पहुंचने पर नकली नोट के काफी मामले सामने आ जाने चाहिए थे। 

हर रोज जमा हो रहे करोड़ों के नोट
इन दिनों बैंकों के एक काउंटर पर पैंतीस से पैंतालीस लाख रुपये के पुराने नोट हर दिन जमा हो रहे हैं। एक शाखा में यह आंकड़ा करोड़ और प्रदेश में करोड़ों में पहुंच रहा है। चूंकि ज्यादातर बैंकों में एलईडी लैंप के सहारे ही नकली नोट चेक हो रहे हैं, ऐसे में कर्मचारियों की थकान, मैनुअल जमा और तकनीक की कमी का नकली नोट जमा करने वालों के फायदा उठाने की आशंका काफी ज्यादा है। 

क्या है नकली नोट पकड़े जाने का नियम
एक वरिष्ठ बैंक अधिकारी ने बताया कि नकली नोट पकड़े जाने पर जो प्रक्रिया अपनाई जाती है वह बेहद जटिल है। अगर चार या चार से अधिक नकली नोट मिलते हैं तो उस बैंक शाखा के अधिकारियों को पुलिस में सूचना दर्ज करानी होती है। इससे कम नकली नोट मिलने पर उन्हें नष्ट कर बैंक मुख्यालय और आरबीआई को सूचना देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें