फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय बाद काम के बोझ से मिली बैंक कर्मियों को राहत

Mon, 21 Nov 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी लागू होने के बाद से अब तक हर रोज लोगों को सुविधाएं देने में जुटे बैंक व डाकघर रविवार को पहली बार बंद रहे। रविवार को बैंक व डाकघर बंद रहने के चलते एटीएम के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। हालांकि, कई जगह आधे दिन बाद ही एटीएम खाली होने के चलते लोगों को निराश होना पड़ा। 
विज्ञापन


सोमवार को अब नए सिरे से बैंकों व डाकघरों में कामकाज शुरू होगा। प्रदेश के सोलन, शिमला, नाहन, धर्मशाला, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर के शहरों व ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में ऐसे ही हालात रहे। बता दें कि बीते 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 500-1000 के नोट कानूनी रूप से अमान्य करने के अगले दिन बैंकों व डाकघरों को पब्लिक के लिए लेनदेन के लिए बंद रखा गया था। 

लेकिन इसके बाद 10 से 19 नवंबर तक बैंक व डाकघर कर्मी लगातार हर दिन सुबह नौ से देर रात तक लोगों को बैंकिंग सुविधा मुहैया कराते रहे। इस दौरान दूसरे शनिवार और रविवार के दिन भी बैंक व डाकघर खुले रहे। हालांकि, इस दौरान बैंक कर्मियों को लोगों की नाराजगी भी झेलनी पड़ी लेकिन कहीं भी कर्मियों और पब्लिक के बीच झड़प की बात सामने नहीं आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें