फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचआरटीसी की सोलन-पीरन ठूंड बस एक साल से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतीराज मंत्री से बस सेवा शुरू करने की उठाई मांग, मिला आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से लोगों ने सोलन-पीरन ठूंड बस चलाने की मांग उठाई है। एचआरटीसी की एक साल से इस रूट पर बस सेवा बंद है। इससे बच्चों और लोगों को सोलन जाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्राम संगठन पीरन की प्रधान बिमला वर्मा, रीना मेहता, शकुंतला वर्मा, किरण मेहता, निर्मला ठाकुर, अमिता ठाकुर, नेहा वर्मा, मीरा ठाकुर, निशा ठाकुर आदि का कहना है कि बीते 28 वर्षों से सोलन से पीरन ठूंड को चलने वाली बस सेवा को एचआरटीसी सोलन ने एक वर्ष से बंद कर दिया है। इससे पूरे क्षेत्र के लोगों को सोलन आवाजाही करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के 50 से अधिक बच्चे सोलन में शिक्षा प्राप्त करने जाते हैं। इसके अलावा क्षेत्र के लोग सोलन में निजी कंपनियों में काम करते हैं। इन्हें एक साल से बस सुविधा न मिलने से दिक्कतें पेश आ रही हैं। पीरन पंचायत के लोगों को सीमा पर लगते सिरमौर जिला के जघेड़ तक पहुंचने के लिए निजी गाड़ियों के 600 रुपये चुकाने पड़ते हैं। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 1995 में सोलन से पीरन के लिए बस सेवा शुरू की थी। मशोबरा ब्लाॅक की अंतिम छोर की पंचायत पीरन और सतलाई के लोगों को इसका लाभ मिलता था। एक साल से बस सेवा बंद होने से लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण विकास मत्री अनिरुद्ध सिंह ने बस सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें