फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासंघ ने खेलकूद स्पर्धाओं के लिए मांगा बजट

Mon, 29 Feb 2016 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राजकीय शारीरिक महासंघ कुल्लू की विशेष बैठक में संघ ने प्रदेश सरकार से पिछला खेलकूद के बजट को शीघ्र जारी करने और जिला कुल्लू में शारीरिक शिक्षकों के 105 पदों को भरने का आग्रह किया है। प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में आयोजित की गई इस बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर ने की।
विज्ञापन


शारीरिक शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू नहीं की तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन की रुप रेखा तैयार की जाएगी। संघ के अनुसार जिला में प्रदेश सरकार ने चार स्कूलों को अपग्रेड कर दिया है, परंतु कहीं पर पीटीआई की कोई भी पोस्ट नहीं दी है जिसके कारण बच्चों को खेलकूद की गतिविधियों करने में दिक्कतें आ रही हैं।

सरकार आने वाले समय में इन पदों को नहीं भर्ती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में संघ ने राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले खिलाड़ी बच्चों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। महासचिव
विज्ञापन


गिरधारी लाल, संरक्षक एवं एडीपीओ राम सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी, कुल्लू खंड-2 के प्रधान राम लाल शाशनी, बंजार खंड प्रधान महेंद्र सिंह राणा, सचिव ठाकुर सिंह और नग्गर खंड से धीरज शर्मा आदि ने भाग लिया।

डीपीई के पद खत्म करने पर जताया रोष- जिला डीपीई संगठन की रविवार को ढालपुर में आयोजित बैठक में नए स्तरोन्नत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में डीपीई का पद खत्म करने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष नारायण शर्मा ने की।

संगठन के सदस्यों के अनुसार एक तरफ सरकार शिक्षा में सर्वांगीण विकास की बात करती है। वहीं दूसरी तरफ मिडल स्कूल एवं वरिष्ठ स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों के पद समाप्त किए जा रहे हैं। जिसके लिए सरकार और विभाग से कई बार चर्चा हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई परिणाम नहीं निकला है।

डीपीई संगठन ने प्रदेश सरकार को चेताया है कि अगर समय रहते सरकार ने कोई हल नहीं निकाला तो संगठन को मजबूरी में न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा। बैठक में संगठन के महासचिव देव चंद ठाकुर, कोषाध्यक्ष झाबे राम, मेहर सिंह, बलवीर सिंह, अरूण कुमार, वीरेंद्र शर्मा और किशन राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें