शिमला। आईजीएमसी कर्मचारी महासंघ ने प्रबंधन से बसों की व्यवस्था करने की मांग उठाई है। कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष हरिंद्र सिंह मेहता और हनीश ठाकुर ने कहा कि अस्पताल के कर्मियों के लिए यह व्यवस्था करवाना प्रबंधन की जिम्मेदारी है। अगर यह सुविधा उन्हें पहले की तरह मिलेगी तो कर्मचारियों में रात्रि ड्यूटी को लेकर जो भय की स्थिति रहती है वह भी खत्म हो जाएंगी।
इस अवसर पर डेंटल कॉलेज की प्रधान निधि शर्मा, महामंत्री संतोष, राज्य लेबोरेट्री तकनीशियन अध्यक्ष राजन भिमटा, लोकल यूनिट के महासचिव चमन लाल, लोकल यूनिट नर्सेस अध्यक्ष शीतल श्रीवास्तव, महासचिव ममता भारद्वाज, रेडियोलॉजी संघ अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, महामंत्री चितरंजन चतुर्थ कर्मचारी संघ के महासचिव अनिल, डाटा ऑपरेटर संघ के महासचिव विनोद, पवन, सन्नी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद