फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली: ट्रैकिंग पर निकले पर्यटक की गिरकर मौत, रास्ता भटकने के बाद दोस्तों को भेजी थी लोकेशन

Mon, 25 Apr 2022 07:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली

सार

मनाली के अंतर्गत ओल्ड मनाली के जंगल में ट्रैकिंग पर निकले एक पर्यटक की मौत हो गई है। मृतक पर्यटक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था, लेकिन वर्तमान में वह दिल्ली के शालीमार स्थित पुलिस कॉलोनी के एक फ्लैट में रह रहा था। 
विज्ञापन
पर्यटक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविख्यात पर्यटन नगरी मनाली के अंतर्गत ओल्ड मनाली के जंगल में ट्रैकिंग पर निकले एक पर्यटक की मौत हो गई है। मृतक पर्यटक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था, लेकिन वर्तमान में वह दिल्ली के शालीमार स्थित पुलिस कॉलोनी के एक फ्लैट में रह रहा था।  पुलिस ने पर्यटक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है। मृतक के परिजन भी मनाली पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक वासुदेव ( 27) पुत्र उपेंद्र सिंह निवासी गांव व तहसील काकादीपुर, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) रविवार को मनाली से ओल्ड मनाली की तरफ ट्रैकिंग के लिए निकला था। वर्तमान में वह दिल्ली के शालीमार स्थित पुलिस कॉलोनी के फ्लैट नंबर 23 में रह रहा था। ओल्ड मनाली के जंगल की तरफ ट्रैकिंग के दौरान वह रास्ता भटक गया।

विज्ञापन


इस वजह से वापस नहीं आ सका। पुलिस के मुताबिक वासुदेव ने अपने दोस्तों को लोकेशन भेजी थी। इसके बाद रविवार को ही सर्च ऑपरेशन छेड़ा गया। रात भर पुलिस उसे तलाश करती रही, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे ओल्ड मनाली से करीब आठ किलोमीटर दूर तेतिया नामक जंगल में उसका शव बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक संभवतया रास्ता भटक जाने के कारण रात के अंधेरे में गिर जाने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें