फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-लेह वाया मनाली बस सेवा से जुड़ी अहम खबर

Sun, 18 Sep 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम ने दिल्ली से लेह के बीच चलने वाली बस सेवा को बंद कर दिया है। 1203 किलोमीटर लंबे इस रूट पर खराब मौसम और बर्फबारी के चलते बस सेवा बंद करने को निगम ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


अब यह सेवा केलांग तक ही होगी। वर्तमान में यह बस देश के उन सबसे दुर्गम इलाकों से होकर गुजरती है, जहां साल भर बसों का संचालन करना बेहद मुश्किल है।

इनमें बारालाचा और टंगलंग जैसे ऊंचे दर्रे भी शामिल हैं। फिलहाल, इस बस सेवा को दिल्ली से चंडीगढ़, बिलासपुर, मंडी, मनाली होते हुए केलांग के बीच संचालित किया जाएगा। रूट दुरुस्त होने के बाद अगले साल जून महीने में फिर से इस रूट पर बस को चलाया जाएगा।

एचआरटीसी के एमडी अशोक तिवारी ने बताया कि बर्फबारी और मौसम के बदलते मिजाज की वजह से कई बार यह रूट बंद हो जाता है। ऐसे में रोजाना बस संचालन करना मुश्किल है। इसी वजह से अब सेवा को केलांग तक ही संचालित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


खतरनाक रूटों पर खड़े होकर सफर नहीं कर सकेंगे यात्री
हिमाचल के दुर्गम रूटों पर संचालित बसों में अब बस में खड़े होकर यात्री सफर नहीं कर सकेंगे। निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कुल्लू से काजा जैसे खतरनाक रूटों पर सिर्फ सीटों के अनुपात में ही पैसेंजर बैठाए जाएं।

साथ ही अगर अतिरिक्त सवारी हो तो उन्हें खराब रास्तों पर चलने से पहले उतार दिया जाए। निगम ने बस के भार को कम रखने और उनकी बैलेंसिंग के बिगड़ने के रिस्क को देखते हुए यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें