फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं को दी दिल्ली चुनाव प्रचार की रिपोर्ट

Wed, 05 Feb 2020 12:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विधायक रामलाल ठाकुर
विज्ञापन

हिमाचल के कांग्रेस विधायक और अन्य पार्टी नेताओं ने कांग्रेस के कें द्रीय नेताओं से मुलाकात की। इन नेताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर पूरी रिपोर्ट दी और बताया कि कौन विधायक और नेता पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में डटे रहे। वहीं विधायक रामलाल ठाकुर को दिल्ली के 16 और विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए प्रभारी लगाया है।

विज्ञापन


दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको ने इस संबंध में रामलाल को एक पत्र भी जारी किया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह भी दिल्ली में डेरा जमाए हैं। वह एआईसीसी के दफ्तर में प्रभारी रजनी पाटिल से मिले हैं।  पार्टी सूत्रों के मुताबिक दिल्ली चुनाव प्रचार के प्रभारी विधायक रामलाल ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस के विधायक सतपाल रायजादा, विधायक हर्षवर्धन चौहान, विधायक लखविंद्र राणा,  पूर्व विधायक रोहित ठाकुर, सोहन लाल और तिलक राज ने कमरा नंबर 43 में दोपहर बाद 12.52 बजे मुलाकात की।

बताते हैं कि दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में पार्टी के किन नेताओं ने कहां-कहां पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। प्रचार के लिए प्रदेश कांग्रेस नेताओं में कहां दफ्तर खोला और दिल्ली कांग्रेस के नेताओं के साथ कैसे तालमेल बैठाकर रखा। इसकी भी विस्तृत जानकारी दी गई। ये नेता प्रभारी रजनी पाटिल से भी मिले और उनको भी दिल्ली में प्रचार की पूरी रिपोर्ट दी। विधायक रामलाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने विधायकों और पूर्व विधायकों के साथ केंद्रीय नेता आनंद शर्मा और प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें