फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में आठ फरवरी से खुलेंगे डिग्री कॉलेज, इस प्लान के आधार पर लगेंगी कक्षाएं

Sat, 06 Feb 2021 05:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कॉलेज छात्राएं(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में सोमवार यानि आठ फरवरी से डिग्री कॉलेजों में नियमित कक्षाएं लगना शुरू होंगी। हर कॉलेज में प्रिंसिपलों और शिक्षकों की ओर से तैयार माइक्रो प्लान के आधार पर विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा। विद्यार्थियों की अधिक संख्या वाले कॉलेजों में एक दिन छोड़कर या सुबह-शाम के सत्र में भी कक्षाएं लगाई जा सकती हैं। प्रैक्टिकल वाले विषय पढ़ने वाले विद्यार्थियों को रोजाना बुलाने का प्रावधान भी माइक्रो प्लान में किया गया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि बीते दिनों सभी कॉलेज प्रिंसिपलों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर माइक्रो प्लान तैयार करने के लिए कहा गया था। सभी कॉलेजों के प्लान तैयार हैं। प्रिंसिपलों ने कक्षावार विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए प्लान तैयार किए हैं।

विज्ञापन


जिन कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक रहेगी, वहां कक्षाओं को एक दिन छोड़कर लगाया जाएगा। सुबह और शाम के सत्र में भी कक्षाएं लगाई जा सकती हैं। सभी कॉलेजों में सैनिटाइजेशन का कार्य जारी है। आठ फरवरी से विद्यार्थी भी कॉलेजों में आना शुरू करेंगे। प्रिंसिपलों को निर्देश दिए गए हैं कि स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की ओेर से जारी एसओपी का सख्ती से पालन किया जाए। फेस मास्क सभी के लिए पहनना अनिवार्य रहेगा। थर्मल स्कैनिंग के बाद ही शिक्षकों और विद्यार्थियों को परिसरों में प्रवेश दिया जाएगा। दो गज की दूरी बनाकर विद्यार्थियों को कक्षाओं में बैठाया जाएगा। कैंपस में एक साथ विद्यार्थियों को समूह बनाकर बैठने या खड़े होने पर रोक रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें