फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश : चीन सीमा से सटे तीन पुलों का आज उद्घाटन करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Mon, 28 Jun 2021 10:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/रिकांगपिओ(किन्नौर)

सार

पांगी नाला पुल 40 मीटर, किरण खड्ड पर बना पुल 55 मीटर, टाइटन नाले पर 30 मीटर लंबा पुल है। टाइटन पुल पूह से करीब 18 किमी पीछे है। राजनाथ सिंह इन्हें सोमवार सुबह दस बजे के बाद लोकार्पित करेंगे। 
विज्ञापन
तीनों पुल पुवारी और पूह के बीच बने हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को चीन सीमा से सटे हिमाचल प्रदेश के तीन पुलों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। ये तीनों पुल समदो, कौरिक और शिपकिला के लिए उपयोगी होंगे। सामरिक महत्व के ये पुल पोवारी और पूह के बीच बनाए गए हैं। इन्हें सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बनाया है। इससे चीन सीमा के निकट भारत का सामरिक महत्व का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा।  

विज्ञापन


ये कंक्रीट के स्थायी पुल हैं। पांगी नाला पुल 40 मीटर, किरण खड्ड पर बना पुल 55 मीटर, टाइटन नाले पर 30 मीटर लंबा पुल है। टाइटन पुल पूह से करीब 18 किमी पीछे है। राजनाथ सिंह इन्हें सोमवार सुबह दस बजे के बाद लोकार्पित करेंगे। 

उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी समदो सीमा के दौरे पर गए थे। इसके बाद नई दिल्ली जाकर भी मुख्यमंत्री ने इसकी रिपोर्ट राजनाथ सिंह को दी थी। बीते दिन ही सेनाध्यक्ष नरवणे भी शिमला का दौरा कर लौटे हैं। राजनाथ सिंह सोमवार को 62 पुलों का लोकार्पण करने जा रहे हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश के तीन पुल हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि काजा और स्पीति वैली के हजारों लोगों को 12 माह यातायात सुविधा मिलने के साथ सीमा पर तैनात सेना को इन पुलों का लाभ मिलेगा। जिले के हजारों लोगों को अपनी नकदी फसल सेब, मटर, आलू सहित अन्य फसलों को मंडी पहुंचाने में पहले से कहीं अधिक राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें