फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एनआईसीयू के खराब वेंटिलेटर ठीक, दो पोर्टेबल की होगी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
-इंपेक्ट
विज्ञापन

केएनएच में उपचार में आ रही थी दिक्कत
नवजात को मिलेगी सुविधा, आईजीएमसी रेफर करना होगा आसान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में खराब वेंटिलेटर को ठीक करवा दिया है। इसके अलावा दो और पोर्टेबल वेंटिलेटर की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। आगामी दिनों में दो पोर्टेबल वेंटिलेटर अस्पताल में पहुंच जाएंगे। इससे आपातस्थिति में नवजात को रेफर करना आसान होगा और उनकी जान से खिलवाड़ नहीं होगा। अस्पताल प्रशासन की ओर से अत्याधुनिक वेंटिलेटर खरीदने का भी दावा किया गया है। कमला नेहरू अस्पताल में पांच में से दो वेंटिलेटर खराब पड़े थे। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद वेंटिलेटर को ठीक करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने कंपनी से तकनीशियन को बुलाया। अस्पताल प्रबंधन ने वेंटिलेटर की समय-समय पर जांच करने के निर्देश भी दिए हैं। बिजली कर्मचारियों को भी उपकरणों की देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ वेंटिलेटर की खरीद में निर्धारित मानकों का पूरा ध्यान रखने का दावा किया है। केएनएच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएस नेगी ने बताया कि एनआईसीयू वार्ड में पांचों वेंटिलेटर सुचारू हैं। बीते दिनों खराब हुए दो वेंटिलेटर को ठीक कर दिया है। निर्देश जारी किए हैं कि समय-समय पर वेंटिलेटर की जांच की जाए ताकि उनकी स्थिति का पता चलता रहे। इसके अलावा समय-समय पर वेंटिलेटर की मरम्मत भी करवाई जाती है। अस्पताल के बिजली कर्मचारियों को उपकरणों की देखरेख करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें