फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बड़ा में खेतों में मृत मिला बारहसिंगा, शिकार की आशंका

Fri, 09 Feb 2024 05:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ा(हमीरपुर)

सार

 हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत बड़ा के वन विभाग की धनपुर बीट के तहत गांव अंदारा के पास बारहसिंगा खेतों में मृत मिला। बारहसिंगा की  मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
बारहसिंगा खेतों में मृत मिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत बड़ा के वन विभाग की धनपुर बीट के तहत गांव अंदारा के पास बारहसिंगा खेतों में मृत मिला। बारहसिंगा की  मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले में शिकार की आशंका जताई जा रही है। फसलों को बचाने के लिए लगाई गई कंटीली तारों में फंसने से जानवर की मौत हुई या शिकार से। यह पोस्मार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।  स्थानीय पंचायत वासियों ने वन विभाग के अधिकारियों को खेतों में मृत पड़े बारहसिंगा के बारे में गुरुवार को सूचित कर दिया था लेकिन वन विभाग ने मृतक जानवर को अपने कब्जे में लिया।

विज्ञापन


इस बारे में वन विभाग नादौन के रेंज अधिकारी राजीव सूद ने कहा कि सूचना गुरुवार को ही मिल गई थी लेकिन नादौन में वन मित्रों की भर्ती के चलते उस दिन मृत बारहसिंगा को कब्जे में नहीं ले सके। पशुपालन विभाग से पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। पशु चिकित्सालय रैल के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज लखनपाल ने कहा कि मृत जंगली जानवर का पोस्टमार्टम कर दिया गया है। रिपोर्ट आने पर एक दो दिन में जंगली जानवर की मौत के कारणों का पता लग पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें