फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विजयपुर में दीप मिलन समारोह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
-कार्यकर्ताओं ने व्यक्तिगत रूप से की मुलाकात, दिवाली की दी शुभकामनाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के विजयपुर स्थित आवास पर दो दिवसीय दीप मिलन समारोह का आयोजन किया गया। 7 और 8 नवंबर को आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में लोग केंद्रीय मंत्री को दिवाली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। सदर विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों की आवाजाही से विजयपुर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन

समारोह के दौरान सुबह से लेकर देर रात तक केंद्रीय मंत्री के आवास पर लोगों का पहुंचना जारी रहा। नड्डा ने भी सभी लोगों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल, झंडूता के विधायक जेआर कटवाल, घुमारवीं के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग और मीडिया प्रभारी सुदेश ठाकुर सहित कई लोग मौजूद रहे। पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने भी समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही। अतिथियों के लिए जलपान, चाय-कॉफी, पारंपरिक पहाड़ी मिठाइयों और भोजन की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें