फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपन अस्पताल जाने से पहले पढ़ लें खबर

Wed, 07 Jan 2015 02:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में अल्ट्रासाउंड टेस्ट बंद गए हैं। कारण डाक्टर छुट्टी पर हैं। मजबूरन प्रबंधन को अल्ट्रा साउंड सेंटर पर ताला लटकाना पड़ा है।
विज्ञापन


दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में अल्ट्रासाउंड टेस्ट बंद गए हैं। कारण डाक्टर छुट्टी पर हैं। मजबूरन प्रबंधन को अल्ट्रा साउंड सेंटर पर ताला लटकाना पड़ा है।

हैरत इस बात की है कि विभाग ने चिकित्सकों के अवकाश पर जाने से पहले कोई अन्य व्यवस्था करने की जहमत तक नहीं उठाई।

अब हालत यह है कि दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में अल्ट्रासाउंड बंद होने से लोगों को मंहगी दरों पर बाहर निजी क्लीनिकों में अल्ट्रासाउंड करवाने पड़ रहे हैं।

लेकिन बाहर से केवल आर्थिक तौर पर मजबूत मरीज ही अल्ट्रा साउंड करवा पा रहे हैं। गरीब मरीजों के पास डाक्टर के छुट्टी लौटने तक इंतजार करने के अलावा दूसरा कोई चारा नहीं है। एक ही डाक्टर होने से प्रबंधन के पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन


सबसे अधिक दिक्कत सर्जरी और गायनी के मरीजों को आ रही है। किसी के पेट में दर्द है तो डाक्टर अल्ट्रा साउंड करने की सलाह दी जाती है। इसी के बाद आगे इलाज शुरू होता है लेकिन इस अस्पताल में यह मुख्य सुविधा एक हफ्ते के लिए बंद हो गई है।

डाक्टर शनिवार तक छुट्टी पर हैं। इस स्थिति में मरीज के पास अल्ट्रा साउंड के लिए निजी क्लीनिक में जाने के अलावा दूसरा कोई चारा नहीं रहता। इसमें सबसे अधिक प्रभावित बीपीएल मरीज हो रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत जिन मरीजों के हेल्थ कार्ड बने हैं उनके सभी टेस्ट मुफ्त होते हैं लेकिन जब यहां टेस्ट ही नहीं तो सुविधा किस बात की। लोगों का कहना है कि उन्हें मजबूरन निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ रहा है।

निजी क्लीनिकों में अल्ट्रासाउंड के रेट सरकारी अस्पताल से कई गुना अधिक हैं। लिहाजा विभाग इस टेस्ट की सुविधा तुरंत बहाल करनी चाहिए ताकि आम लोगों को कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन


वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. पी एल गौंटा ने कहा कि डाक्टर शनिवार तक छुट्टी पर हैं। एक ही डाक्टर होने की वजह से अल्ट्रा साउंड सेंटर को बंद किया गया है। छुट्टी से लौटने के बाद इसे शुरू कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें