फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus Update: हिमाचल में कोरोना मामलों में कमी, रिकवरी रेट में तेजी से सुधार, सक्रिय केस 721

Fri, 02 Sep 2022 07:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से गिरावट आई है। बूस्टर डोज लगाए जाने से लोगों का बीमारी से बचाव हो रहा है। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों का आंकड़ा अब 721 रह गया है। 
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से गिरावट आई है। बूस्टर डोज लगाए जाने से लोगों का बीमारी से बचाव हो रहा है। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों का आंकड़ा अब 721 रह गया है। अस्पतालों में 35 मरीज उपचाराधीन हैं। 15 दिन पहले यह आंकड़ा 95 था। जिला कांगड़ा और शिमला को छोड़कर अन्य जिलों में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा सौ से नीचे हैं। मामले में गिरावट आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। 

विज्ञापन


जिला कांगड़ा में वर्तमान में 188, शिमला 100, मंडी 99, हमीरपुर 64, सोलन 50, बिलासपुर, कुल्लू और सिरमौर 46- 46, किन्नौर 31, ऊना 27, चंबा 13 और लाहौल स्पीति में 11 सक्रिय मामले हैं। शुक्रवार को 3724 मरीजों के सैंपल लिए गए और 87 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पंडा ने कहा कि बीते एक सप्ताह से कोरोना के मामलों में भारी कमी आई है। एहतियात के तौर पर लोगों को सतर्क रहना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें