फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हरकतों पर रहेगी ‘बिग बॉस’ की नजर

Wed, 27 Feb 2019 03:16 PM IST
ashok chauhan विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं की हरकतों पर बिग बॉस की नजर रहेगी। राजीव भवन में कांग्रेस दफ्तर में मारपीट के बाद खुफिया कैमरे लगाए जा रहे हैं। हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में जनरल हाउस से पहले हाईकमान ने सीसीटीवी कैमरे लगाने के फरमान दिए हैं।

विज्ञापन


इसके बाद से पार्टी के प्रदेश कार्यालय में खुफिया कैमरे लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के पदभार संभालने से पहले राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं के सामने कार्यकर्ताओं ने आपस में मारपीट की थी।
 

विज्ञापन

इस वजह से लेना पड़ा फैसला

इसके बाद एक कार्यकर्ता ने दूसरे गुट के कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाना सदर में एफआईआर भी दर्ज कराई थी। इस घटना से प्रदेश कांग्रेस की खासी किरकिरी हुई थी। मामले की छानबीन के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी भी गठित की गई थी।

लेकिन जांच कमेटी को मामले की कोई वीडियो फुटेज नहीं मिल पाई। जांच कमेटी को दोनों पक्षों से बातचीत करके रिपोर्ट तैयार करनी पड़ी। 15 दिन बीतने के बाद भी यह रिपोर्ट प्रदेशाध्यक्ष के पास नहीं आई है। इसी वजह से किसी कार्यकर्ता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।

इस पूरे घटनाक्रम से सबक लेते हुए राजीव भवन में खुफिया कैमरे लगाए जा रहे हैं। पार्टी के महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि राजीव भवन में 25 फरवरी को होने वाली आमसभा से पूर्व सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके बाद से कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में आने जाने वाले लोगों पर बराबर नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें