फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में स्कूल प्रवक्ता भर्ती के आवेदकों की फीस मामले पर फैसला आज

Thu, 21 Nov 2019 10:42 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

स्कूल प्रवक्ता भर्ती के आवेदकों की फीस एडजस्ट करने या रिफंड करने पर गुरुवार को फैसला होने की संभावना है। हिमाचल में 396 स्कूल प्रवक्ताओं की भर्ती प्रक्रिया रद्द होने के बाद राज्य लोकसेवा आयोग ने गुरुवार को बैठक बुलाई है। इसमें फीस को लेकर फैसला होगा। उधर, नई शर्तें जोड़कर उच्च शिक्षा निदेशालय दोबारा लोकसेवा आयोग से भर्ती की मांग के लिए पत्र जारी करेगा। अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, कॉमर्स और राजनीति शास्त्र विषय में स्कूल प्रवक्ताओं की भर्ती की जानी है।

विज्ञापन


गैर हिमाचलियों को भी स्कूल प्रवक्ता की भर्ती में शामिल करने को लेकर हुए विवाद के सुलझने के बाद अब आवेदकों की फीस को लेकर पेच फंस गया है। राज्य लोकसेवा आयोग ने 22 नवंबर तक इन पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। सामान्य श्रेणी के आवेदकों ने 400 रुपये फीस और आरक्षित वर्ग के आवेदकों नेे 100 रुपये फीस जमा करवाई है। 19 नवंबर तक हजारों युवाओं ने इन पदों के लिए आवेदन किए हैं। इनमें कई गैर हिमाचली भी हैं। आयोग के सूत्रों के मुताबिक हिमाचल मूल के जिन आवेदकों ने भर्ती के लिए आवेदन किया है।

उनकी फीस को नई भर्ती प्रक्रिया के तहत एडजस्ट किया जा सकता है। मंत्रिमंडल की ओर से तय की गई शर्तों को पूरा नहीं करने वाले गैर हिमाचलियों को पैसा रिफंड होगा। हालांकि, इसको लेकर आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की बैठक के बाद ही अंतिम फैसला होगा। स्कूल प्रवक्ता भर्ती में सामान्य श्रेणी के आर्थिक तौर पर कमजोर आवेदकों को भी आरक्षण दिया जाना है। कुल 396 पदों में से 49 पद इसके लिए आरक्षित होंगे। सालाना चार लाख से कम आय वाले परिवार इस आरक्षण का लाभ उठा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें