फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना बंदिशों पर 31 जनवरी को होगा फैसला: स्थिति की समीक्षा के लिए हिमाचल सरकार करेगी बैठक

Fri, 28 Jan 2022 07:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

बैठक में कोरोना के घटते केसों और सामान्य होते हालात को देखते हुए हिमाचल सरकार बंदिशों पर फैसला लेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली दौरे से वापस लौटने के बाद शुक्रवार को पत्रकारों  से अनौपचारिक बातचीत में इसके संकेत दिए हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

31 जनवरी को हिमाचल प्रदेश सरकार कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक करेगी। इस बैठक में घटते केसों और सामान्य होते हालात को देखते हुए सरकार बंदिशों पर फैसला लेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली दौरे से वापस लौटने के बाद शुक्रवार को पत्रकारों  से अनौपचारिक बातचीत में इसके संकेत दिए हैं। सीएम ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कोरोना के केसों में कमी दर्ज की गई है। ऐसे में अब हालात के अनुसार फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने दिल्ली दौरे पर कहा कि केंद्र में लंबित प्रोजेक्टों के फॉलोअप करने के पांच विभागीय मंत्रियों से मुलाकात की। कहा कि चूंकि प्रदेश में विकास की रफ्तार को गति देने के लिए केंद्र का सहयोग जरूरी है। ऐसे में केंद्रीय बजट से पहले इस कवायद को इसी लिए किया जा रहा है ताकि प्रदेश को ज्यादा से ज्यादा मिल सके। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई मुलाकात पर कहा कि प्रदेश के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई है लेकिन उसके बारे में बताना उचित नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें