फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal BJP: दिसंबर तक हो सकता है भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पर फैसला, सदस्यता अभियान जारी

Tue, 29 Oct 2024 10:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में नए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर फैसला दिसंबर तक या इससे पहले भी हो सकता है। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में नए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर फैसला दिसंबर तक या इससे पहले भी हो सकता है। डॉ. राजीव बिंदल ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बने रहेंगे कि किसी नए अध्यक्ष की नियुक्ति होगी। इस पर इन दिनों राजनीतिक गलियारों में खूब पहेलियां बुझाई जा रही हैं। डॉ. बिंदल के भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से अच्छे संबंध हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal: दूरदराज के स्कूलों में सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवाएं लेगी सरकार, शिक्षा विभाग तैयार कर रहा प्रस्ताव

प्रदेश भाजपा में एक खेमा उन्हें अध्यक्ष बनाए रखने के पक्ष में है तो कुछ असंतुष्टों की ओर से भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को नए नाम भी सुझाए जा सकते हैं। राज्य भाजपा में इन दिनों सक्रिय सदस्यता अभियान चल रहा है। भाजपा में संगठनात्मक चुनाव करवाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


मंडल और जिलों की कार्यकारिणियों के चुनावों के संपन्न होने के बाद राज्य स्तर पर भी संगठनात्मक बदलाव होना है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर भी इसके बाद ही निर्णय होना है। हालांकि, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पार्टी आलाकमान मनोनयन ही करता है।

सुंदरनगर में 4 को भाजपा की बैठक
सुंदरनगर में चार नवंबर को भाजपा के संगठनात्मक चुनाव पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई है। इसमें नई दिल्ली से केंद्रीय नेता आ सकते हैं। इसमें भाजपा के बूथ स्तर के चुनाव घोषित हो सकते हैं। बूथ स्तर के चुनाव के बाद मंडल के चुनाव होंगे। इसके बाद जिलों के अध्यक्षों का मनोनयन या चुनाव होगा। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष को भी तय किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुक्खू के बयान के बाद गरमाई सियासत
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी बिलासपुर के औहर में भाजपा विधायकों के प्रदेशाध्यक्ष के बदलाव के लिए जुटने की बात की है। इससे भी प्रदेश की सियासत गरमा गई है। सुक्खू ने रविवार को इस संबंध में एक बयान देते हुए कहा था कि भाजपा अपना कुनबा संभाले। वहीं, सीएम के बयान पर व्यंग्यात्मक तरीके से पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि मुख्यमंत्री को ही भाजपा के नए अध्यक्ष के बारे में ज्यादा पता होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें