फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: दशकों पुराना पांवटा साहिब का बाता नदी पुल ध्वस्त, नए से भेजे जा रहे वाहन, देखें वीडियो

Mon, 03 Aug 2026 05:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

पांवटा साहिब एनएच 07 पर बना दशकों पुराना बाता पुल ढह गया है। सोमवार को बाता नदी उफान पर रही। दोपहर बाता पुराने पुल की एक पिलर की नींव ढह गई। 
विज्ञापन
बाता नदी पुल ध्वस्त। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून से पांवटा साहिब एनएच 07 पर बना दशकों पुराना बाता पुल ढह गया है। सोमवार को बाता नदी उफान पर रही। दोपहर बाता पुराने पुल की एक पिलर की नींव ढह गई। प्रशासन व एनएच ने इस पुल से आवागमन को बंद करवा दिया। कुछ देर बाद पुल का काफी हिस्सा नदी में समा गया। गनीमत ये रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। अब पुल को दोनों तरफ ड्रम व रस्सी लगा कर पूरी तरह से बंद करवा दिया गया है। सभी वाहन अब नए बने पुल से ही भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

 भूस्खलन से दो घंटे बंद रहा पांवटा-शिलाई एनएच, जाम में फंसीं एंबुलेंस और बसें
सिरमौर जिले में रविवार रात से सोमवार तक हुई बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। जगह-जगह भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों और संपर्क सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा। पांवटा साहिब-शिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतौन के समीप ढाई मील क्षेत्र में भूस्खलन के चलते करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। जाम में दो 108 एंबुलेंस, सरकारी और निजी बसों सहित दर्जनों छोटे-बड़े वाहन फंस गए। बाद में एनएचएआई ने मशीनरी लगाकर मलबा हटाया और यातायात बहाल कराया। सोमवार को सतौन के पास अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आ गिरे। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में मरीजों को लेकर जा रही दो 108 एंबुलेंस भी फंस गईं, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। करीब दो घंटे बाद एनएचएआई की जेसीबी और अन्य मशीनों ने मलबा हटाकर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया। हालांकि मार्ग खुलने के बाद भी वाहनों की लंबी कतार के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी हुई। उधर, नाहन-कुमारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग-907ए पर बनेठी के समीप भी पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क से मलबा हटाया और आवाजाही सामान्य करवाई। लगातार हो रही बारिश का असर जिले की ग्रामीण सड़कों पर भी देखने को मिला। लोक निर्माण विभाग के अनुसार जिले में कुल 24 सड़कें बंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें