हिमाचल के चंबा जिले के भरमौर में मंगलवार को सड़क की चौड़ाई के काम के दौरान भूस्खलन से दो मजदूरों की दबने से मौत हो गई। मृतकों में एक स्थानीय युवक है और दूसरा नेपाल का रहने वाला है।
भरमौर थाने के तहत तरेला के पास डकोघ-बनी सड़क के चौड़ीकरण के लिए ड्रिलिंग का काम चल रहा था, तभी पहाड़ से मलबा नीचे आ गिरा। मलबे में दबने से काम कर रहे भरमौर के थल्ला के युवक अजय और नेपाल के अधेड़ विजय कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।